
डॉ. संजीव सूद ने गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार संभाला
होशियारपुर- डॉ. संजीव सूद ने आज गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार संभाला, जहां उनका विश्वविद्यालय के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
होशियारपुर- डॉ. संजीव सूद ने आज गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार संभाला, जहां उनका विश्वविद्यालय के अधिकारियों और सभी कर्मचारियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विश्वविद्यालय पहुंचने पर सबसे पहले कुलपति डॉ. संजीव सूद ने गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद श्रीमती उर्मिला देवी आयुर्वेदिक कॉलेज, होशियारपुर की छात्राओं द्वारा धन्वंतरि वंदना का गायन किया गया।
इस अवसर पर डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर के वाइस चांसलर डॉ. मनोज कुमार, संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी, खियाला के वाइस चांसलर डॉ. धर्मजीत सिंह परमार, चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार, बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ. संजीव गौतम, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. संजीव गोयल, अकाउंट्स ऑफिसर रविंदर कुमार अरोड़ा, कंट्रोलर एग्जामिनेशन डॉ. अंजू बाला, अमरेश कुमार झा, कमलेश कुमार मिश्रा, संजीव वासल, पूर्व आईपीएस अधिकारी लोक नाथ आंगरा, अमरजीत सिंह वालिया, डॉ. चंद्र शेखर और दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज जालंधर का स्टाफ मौजूद रहा।
