पूरी पंजाब कांग्रेस चट्टान की तरह बाजवा के साथ खड़ी है: राजा वड़िंग
चेतनपुरा, 14 अप्रैल – यहां कुक्करांवाला में ‘जितेगा ब्लॉक जीतेगी कांग्रेस’ के बैनर तले आयोजित रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भगवंत मान सरकार द्वारा विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ मामला दर्ज करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस चट्टान की तरह बाजवा के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब की पूरी कांग्रेस पार्टी मोहाली पुलिस स्टेशन में पेश होगी।

राजा वड़िंग ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अनुसार लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब प्रताप बाजवा ने राज्य सरकार को हथगोले के बारे में सचेत किया तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पंजाब की पूरी कांग्रेस पार्टी प्रताप बाजवा को साथ लेकर मोहाली पुलिस थाने में पूछताछ के लिए जाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है और उस पर 4.25 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है, जबकि भगवंत मान के मंत्री संतरी स्कूलों में शौचालयों के उद्घाटन को ही विकास मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशाखोरी, गुंडागर्दी और गैंगस्टरवाद चरम पर है। हत्या, डकैती और लूटपाट आम बात हो गई है और लोगों का अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2027 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए बूथ स्तर पर अभी से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। रैली को सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा, संतोख सिंह भलाईपुर, तरसेम सिंह डीसी, शहरी अध्यक्ष अश्वनी पप्पू, भगवंत पाल सिंह सच्चर, दिलराज सिंह सरकारिया, कंवर प्रताप सिंह अजनाला, डॉ. नियामत सूफी, दिलबाग सिंह फिरवारिया, दविंदर सिंह बांध, राणा भाखा, दलजीत सिंह ने भी संबोधित किया। सिंह सोनू आदि थे।