पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को हर दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रतिबद्ध - डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी
नवांशहर/बंगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों को हर दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के कारण लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं।

यह विचार विधायक बंगा एवं पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउस कॉरपोरेशन के चेयरमैन डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने हलके के विभिन्न स्कूलों में लाखों रुपये की लागत से किए गए विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने बहुआ, मेहली, मंढियाली और खोथर के विभिन्न प्राइमरी, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में आधुनिक क्लासरूम, शौचालय, चार दीवारी और अन्य विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को और भी बेहतर बनाने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम शुरू की है, जिसके तहत स्कूलों में हर सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली, स्कूल अध्यापकों की शिक्षण शैली में सुधार के लिए विदेशों के शैक्षणिक दौरे, वाई-फाई सुविधा, स्कूलों के चारों ओर चारदीवारी, सुरक्षा गार्ड, नए कक्षा-कक्षों का निर्माण, विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ शौचालय, खेल के मैदान, स्वच्छ पेयजल, अध्यापकों की नियमित भर्ती आदि सहित हर जरूरत को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरान शिक्षा अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक, अध्यापक व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।