विधायक कुलवंत सिंह ने रायपुर कलां मिडिल व प्राइमरी तथा मोटेमाजरा प्राइमरी स्कूल में विकास कार्यों को विद्यार्थियों को समर्पित किया

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 11 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत आज साहिबजादा अजीत सिंह नगर विधायक कुलवंत सिंह ने सरकारी मिडिल स्कूल रायपुर कलां में 2 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल रायपुर कलां में 7.51 लाख रुपए की लागत से बना क्लासरूम विद्यार्थियों को समर्पित किया। सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मोटेमाजरा में विधायक ने 1 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी तथा 7.51 लाख रुपए की लागत से बना नया स्मार्ट क्लासरूम विद्यार्थियों को समर्पित किया।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 11 अप्रैल: पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत आज साहिबजादा अजीत सिंह नगर विधायक कुलवंत सिंह ने सरकारी मिडिल स्कूल रायपुर कलां में 2 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी तथा सरकारी प्राइमरी स्कूल रायपुर कलां में 7.51 लाख रुपए की लागत से बना क्लासरूम विद्यार्थियों को समर्पित किया। सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल मोटेमाजरा में विधायक ने 1 लाख रुपए की लागत से बनी चारदीवारी तथा 7.51 लाख रुपए की लागत से बना नया स्मार्ट क्लासरूम विद्यार्थियों को समर्पित किया।
विधायक कुलवंत सिंह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में पंजाब शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में शिक्षा क्रांति नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब गरीब परिवारों के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों की पुरानी इमारतों में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे, लेकिन जब से स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में सत्ता में आई है, स्कूलों की सूरत बदल गई है। 
उन्होंने कहा कि अगर इमारत अच्छी होगी, बैठने के लिए डेस्क होंगे, प्रयोगशालाएं होंगी, खेल के मैदान होंगे, तभी विद्यार्थियों का सर्वपक्षीय विकास होगा। लेकिन इस सरकार ने 2000 करोड़ रुपये की लागत से 12 हजार स्कूलों की दशा बदल दी है, जो उनकी शिक्षा में लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में शुरू की गई मुहिम को हर तरह से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके तहत पंजाब में बेरोजगारों को दी गई 54 हजार पक्की नौकरियों में से 20 हजार से अधिक नौकरियां शिक्षा के क्षेत्र में दी गई हैं। 
उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थियों, अध्यापकों, मुख्य अध्यापकों और गांव के गणमान्यों के चेहरों पर जो खुशी और संतुष्टि देखी जा रही है, उससे साफ पता चलता है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में शिक्षा क्रांति पर सफलतापूर्वक काम कर रही है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब एक बार फिर तरक्की की राह पर आगे बढ़ गया है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब किसी भी अन्य राज्य से कम नहीं है, बल्कि आने वाले समय में पंजाब स्वास्थ्य और शिक्षा के मामले में देश का अग्रणी राज्य होगा। 
इस मौके पर एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, डीईओ प्राइमरी दर्शनजीत सिंह, डीईओ सेकेंडरी डॉ. गिन्नी दुग्गल, हेड टीचर अंजना, लखवीर सिंह सरपंच, हरगोबिंद सिंह, अवतार सिंह मौली, जत्थेदार बलवीर सिंह सरपंच बैरमपुर, करमजीत कौर-सरपंच मोटे माजरा, गुरसेवक सिंह सरपंच मौली, कुलदीप सिंह समाना डॉ. कुलदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह कुर्रा, बलवीर सिंह, हरविंदर सिंह सैनी, हरमेश सिंह कुंबरा, हरपाल सिंह चन्ना पूर्व पार्षद, हरमीत सिंह, हरपाल सिंह ग्रेवाल, रणजीत सिंह भागोमाजरा, गुरनाम सिंह मोटे माजरा, बलविंदर सिंह, गुरवंत सिंह बिल्ला, करमजीत गिर, हरजिंदर सिंह परमिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह मौली, बलविंदर सिंह, हरनूर सिंह, बलजीत सिंह हैप्पी, गुरपाल सिंह, नवरिंदर सिंह धालीवाल भी मौजूद थे।