भाजपा नेता के घर पर हमले की निंदा

एस.ए.एस. नगर, 8 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी मोहाली ने जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हथगोले से किए गए हमले की निंदा की है।

एस.ए.एस. नगर, 8 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी मोहाली ने जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर हथगोले से किए गए हमले की निंदा की है।
भाजपा मोहाली मंडल 1 की बैठक में जिला उपाध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने कहा कि पंजाब में कानून और व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि कालिया एक वरिष्ठ नेता हैं। अगर वह सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों का क्या होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता श्री अनिल कुमार गुड्डू ने कहा कि पंजाब सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता रीता सिंह, विजय शर्मा और अनिल गुप्ता भी उपस्थित थे।