कीर्ति किसान यूनियन ने किसान नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा की
नवांशहर- कीर्ति किसान यूनियन के नेता सुरिंदर सिंह बैंस, भूपिंदर सिंह वड़ैच ने शंभू और खन्नौरी बॉर्डर पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि विरोध करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है।

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किसान नेताओं की गिरफ्तारी से लोगों के बीच मान सरकार का जनविरोधी चेहरा उजागर हो गया है। किसानों के संघर्ष को बलपूर्वक नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष लड़ा जाएगा। सरकार को लोगों के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने 26 मार्च को चंडीगढ़ में विधानसभा की ओर कूच करने के संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान को सफल बनाने के लिए तैयारियां करने का आह्वान किया। इस समय उनके साथ सुरिंदर सिंह मेहरमपुर, तरसेम सिंह बैंस, परमजीत सिंह साहबपुर भी मौजूद थे।