निक्कियां करुंबलान प्रकाशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय कोच व रेफरी हरभजन गिल सम्मानित

माहिलपुर- फुटबालरों के गांव के नाम से मशहूर खैर अच्छरवाल में जन्मे प्रसिद्ध फुटबालर, कोच व अंतरराष्ट्रीय रेफरी हरभजन सिंह गिल को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सुर संगम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा करुंबलान भवन माहिलपुर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी उपलब्धियों के बारे में बताते हुए निक्कियां करुंबलान के संपादक बलजिंदर मान ने कहा कि हरभजन सिंह गिल ने अपनी मेहनत व लगन से न केवल फुटबाल व खेल के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि साहित्य क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान है।

वह अमेरिका के युबा सिटी की साहित्यिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाकर खेल जगत में भी अपना योगदान देते हैं। माहिलपुर क्षेत्र की खेलों व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी उनका विशेष योगदान रहता है। इस अवसर पर हरभजन सिंह गिल ने कहा कि माहिलपुर क्षेत्र हर मामले में देश व दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसके लिए यहां रहने वाले लोगों की मेहनत को सलाम किया जाना चाहिए। 
उन्होंने निक्कियां करुंबलां प्रकाशन द्वारा बच्चों की साहित्यिक रुचि को बढ़ावा देने तथा उनमें नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि बलजिंदर मान ने वह काम कर दिखाया है जो सरकारें तथा बड़ी संस्थाएं अकेले नहीं कर सकतीं। निक्कियां करुंबलां पत्रिका का तीन दशकों तक प्रकाशन करके इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज होना पंजाबी जगत के लिए गर्व की बात है।
अध्यक्षमंडल में शामिल बग्गा सिंह आर्टिस्ट, मैडम गुरजिंदर कौर, चंचल सिंह बैंस, हरभजन सिंह काहलों, अमनदीप सिंह बैंस, संदीप कौर बैंस तथा सुखमन सिंह ने गिल परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरवीर मान, हरमनप्रीत कौर, प्रिं. मनजीत कौर, मनजिंदर हीर, पवन स्क्रूली तथा साहित्यिक एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी अन्य हस्तियां मौजूद थीं।