भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन, यहां पद नहीं सेवा का भाव प्रमुख:–कृष्ण बेदी

हांसी:–भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज जीटी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की। जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।

हांसी:–भारतीय जनता पार्टी को संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज जीटी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने की। जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री तथा भाजपा प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे।

*भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन*
मंत्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो राष्ट्रवाद, संगठनात्मक अनुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जीवंत संकल्प है, जिसे हर कार्यकर्ता अपने जीवन में आत्मसात करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां पद नहीं, बल्कि सेवा का भाव प्रमुख होता है। 
हर कार्यकर्ता को समान अवसर मिलते हैं। भाजपा ही ऐसा संगठन है जहां कार्यकर्ता की मेहनत का मूल्यांकन होता है और साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी असाधारण पदों पर पहुंचता है। बैठक में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, विधायक हांसी विनोद भ्याना, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स,  व जिला प्रभारी दीपक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।पार्टी को और मजबूत करने तथा निकट भविष्य में होने वाली पार्टी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।
भाजपा की राष्ट्रवादी एवं जनहित हितैषी विचारधारा व नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचे इस महत्वपूर्ण बैठक मे पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने  इत्यादि अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

*विधायक विनोद भयाना व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का किया स्वागत*
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी तथा विधायक विनोद भयाना ने बैठक में पधारे प्रदेश महामंत्री एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक विनोद भयाना के 68वें जन्मदिवस पर उन्हें प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी ने बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भी विधायक भयाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने एवं भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया। महामंत्री धर्मवीर रतेरिया ने बैठक का संचालन किया। 
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद  जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने किया इसमें जिला उपाध्यक्ष ( मुनीश गोयल, देवेन्द्र शर्मा, नीरज देवी, राजकुमार पहल , पवन शर्मा ), जिला महामंत्री ( एडवोकेट  धर्मवीर रतेरिया, बिजेंदर लोहान के ), जिला सचिव (प्रवीन सैनी, डॉ श्री शर्मा, पूजा,ओमपाल यादव), कोषाध्यक्ष महेश शर्मा,कार्यालय प्रभारी मनजीत जांगड़ा, जिला प्रवक्ता रामफल बुरा,आई टी प्रमुख  कुलदीप जांगड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख  प्रदीप कुमार व मन की बात प्रमुख प्रवीन बंसल,मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, विजय देपल, श्याम खांडा, विजय सैनी के साथ सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित रहे।