
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कुरली में सरकार आप दे दुआर कैंप के दौरान ग्रामीण विकास कार्यों और निकासी व्यवस्था का आश्वासन दिया
लालरू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 16 मार्च: डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर आयोजित किए जा रहे ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ कैंपों का उद्देश्य लोगों को उनके गांवों में जाकर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है।
लालरू (साहिबजादा अजीत सिंह नगर), 16 मार्च: डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने आज यहां कहा कि सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर आयोजित किए जा रहे ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ कैंपों का उद्देश्य लोगों को उनके गांवों में जाकर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है।
उन्होंने आज गांव कुरली में आयोजित सुविधा कैंप के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब में पहली बार सेवा केंद्रों के माध्यम से लोगों को मिलने वाली सभी सेवाएं अब घर बैठे 1076 डायल करके प्राप्त की जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि ई-स्टैंप व आधार कार्ड सेवाओं को छोड़कर शेष 406 सेवाएं (जो पहले 43 से शुरू की गई थीं) अब एक ही फोन पर घर बैठे प्राप्त की जा सकेंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित में कार्य करते हुए सफलतापूर्वक अपने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं, जिस दौरान लोगों की सुविधा को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब लोग अपने कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक जाते थे, लेकिन अब सरकारी कर्मचारी स्वयं आकर उनकी समस्याएं पूछते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार व मौजूदा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक, स्कूल ऑफ एमिनेंस तथा 600 यूनिट तक के घरों का बिजली बिल जीरो करने जैसे फैसले आम लोगों को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।
विधायक रंधावा ने आश्वासन दिया कि कैंप के दौरान सामने आई गांव के विकास और पानी की निकासी संबंधी समस्याओं का हल तय समय सीमा में किया जाएगा और कहा कि इसके लिए नवगठित सरपंचों और पंचायतों को भी विशेष पहल करनी चाहिए और हमारे जैसे प्रतिनिधियों तक पहुंचकर ऐसी समस्याओं को बिना देरी के सरकार के ध्यान में लाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह कैंप कुरली, सतरपुर और साधनपुर के निवासियों के लिए लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वे अपने हलके के गांवों और शहरों के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और जहां भी किसी को कोई समस्या आती है, वे उसका तुरंत समाधान करेंगे। इस अवसर पर डेराबस्सी सब-डिवीजन के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने लोगों की समस्याओं को हल करने में मदद की।
