मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सादगी के कायल हुए ग्रामीण।
चंडीगढ़, 14 जून - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज फतेहाबाद के गांव गोरखपुर से लुधियाना (पंजाब) जाते समय कई गांवों में अपना काफिला रुकवाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित हो गए।

ग्रामीण उनकी सरलता और ईमानदारी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हालचाल जाना और युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। श्री नायब सिंह सैनी ने गांव जांडली खुर्द, चंद्रावल, भूना, लहरिया, टिब्बी, कुला, जाखल में अपना काफिला रुकवाकर ग्रामीणों का हालचाल जाना।
मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच आम आदमी की तरह खड़े हुए और उनसे बातचीत की। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस तरह उनकी सादगी और आत्मीयता से मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।