18-19 जनवरी, को पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज आयोजित करेगा VERVE 2025

चंडीगढ़: 16 जनवरी 2024: पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी युनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के आधिकारिक साहित्यिक क्लब, स्पीकर्स एसोसिएशन एंड स्टडी सर्कल (SAASC) को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, कि वर्व-2025 (VERVE-2025), उत्तरी भारत का सबसे बड़ा क्विज़ फेस्टिवल, 18 और 19 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित आयोजन देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के क्विज़ उत्साहियों को एक मंच पर लाकर बौद्धिक जिज्ञासा और प्रतियोगिता के जश्न को बढ़ावा देगा।

वर्व 2025 का आयोजन फैकटेको के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें चार रोमांचक क्विज़ शामिल होंगे, जो प्रतिभागियों के ज्ञान को विभिन्न क्षेत्रों में परखने और विस्तार देने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। इस यात्रा की शुरुआत होगी “एट दा स्ट्रोक ऑफ़ दा किज़्ज़िंग ऑवर – दा इंडिया क्विज़” से, जो भारत के इतिहास, संस्कृति, राजनीति, खेल और अन्य पहलुओं को गहराई से समझने का मौका देगा। यह क्विज़ हमारे देश की समृद्ध विरासत और उपलब्धियों का उत्सव है, जो प्रतिभागियों को भारतीय अनुभव की अनेक परतों को खोजने की चुनौती देगा।
इसके बाद “दिउस एक्स किज़्ज़ा – दा साइंस-बिज़नेस-टेक क्विज” प्रतिभागियों को विज्ञान, व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में ले जाएगा, जहाँ उन्हें नवीनतम खोजों, वैज्ञानिक आविष्कारों और उभरते व्यापारिक रुझानों को समझने का मौका मिलेगा।
कला और मनोरंजन के प्रशंसकों के लिए “राइम एंड रिडेम्पशन – दा मील्स क्विज़” में संगीत, मनोरंजन, साहित्य, कला और खेल (मील्स) से जुड़े सवालों का खजाना होगा, जो एक रचनात्मक और सांस्कृतिक खोज का अनुभव देगा। अंत में, “ए क्लॉकवर्क नॉलेज – दा जेनेरल क्विज़” ज्ञान के दीवानों के लिए एक चुनौतीपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिसमें इतिहास से लेकर पॉप कल्चर तक विभिन्न विषय शामिल होंगे।
वर्व 2025 सिर्फ क्विज़िंग का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सीखने, सहयोग करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का प्रतीक है। यह आयोजन प्रोफेसर अमनदीप कौर की देख-रेख में आयोजित किया जा रहा है, जो इस इवेंट की कन्वीनर होंगी। डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स डॉ. डी.आर. प्रजापति और एसोसिएट डीन ऑफ स्टूडेंट अफेयर्स (क्लब्स) डॉ. पुनीत चावला के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह फेस्टिवल आयोजित हो रहा है। उनका दूरदर्शी दृष्टिकोण इस आयोजन को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
तो तैयार हो जाइए, ज्ञान और जिज्ञासा के इस रोमांचक जश्न का हिस्सा बनने के लिए! 18 और 19 जनवरी 2025 को वर्व 2025 में हमारे साथ जुड़ें और उत्तरी भारत के सबसे बड़े क्विज़ फेस्टिवल का अनुभव करें। क्विज़िंग का जुनून अपने चरम पर पहुंचेगा – वर्व 2025 में मिलते हैं!