जिला वैद मंडल होशियारपुर रजि का वार्षिक पंजाब स्तरीय आयुर्वेदिक वार्षिक सम्मेलन।

होशियारपुर- जिला वैद मंडल होशियारपुर रजि: का पंजाब स्तरीय आयुर्वेदिक सम्मेलन होशियारपुर के सिराज रीजेंसी में आयोजन किया गया। जो जिला अध्यक्ष वैद तरसेम सिंह संधर के नेतृत्व में आयोजित किया गया और जिसमें वैद मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों में संरक्षक जसवीर सिंह सोंध, महासचिव वैद गुरदीप राम, कैशियर वैद सतवंत सिंह हीर आदि ने आये हुए प्रमुख व्यक्तियों का स्वागत किया।

इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक टांडा जसवीर सिंह राजा विशेष तौर पर पहुंचे और प्रधान वैद तरसेम सिंह संधर के नेतृत्व में जसवीर सिंह राजा विधायक टांडा को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वैद को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न आयुर्वेदिक पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न आयुर्वेद कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाकर आयुर्वेद उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयुर्वेदिक में वैदों को आ रही दिक्कतों को लेकर विधायक जसवीर सिंह राजा को एक मांग पत्र भी दिया गया। जिसके माध्यम से वैदों की काफी समय से लंबित समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वैद बाबा अमरीक सिंह अमृतसर, चेयरमैन वैद रविकांत कोलिया, सलाहकार वैद दीदार सिंह, वैद तरलोक सिंह बैंस, वैद कुलविंदर सिंह कोठे जट्टां, वैद अवतार सिंह बटाला, वैद अमरजीत सिंह महल गढ़दीवाला, स्टेज सचिव वैद मनमीत सिंह, वैद संत बाबा गुरदयाल सिंह टांडा वाले, वैद वनीत शर्मा अध्यक्ष नॉर्थ जोन आईएनओ, वैद बाबा जोगिंदर सिंह आनंदपुरी, वैद बाबा गणेश्वर सिंह पठानकोट, वैद धन्ना मल गोयल नवांशहर, वैद भगवान सिंह सैनी टांडा, वैद कुलकांत सिंह ऊना, वैद निरजीत कौर, वैद जसप्रीत सिंह सैनी हरसी गांव, वैद रमन सैनी फिल्लौर, वैद गुरप्रीत सिंह फिल्लौर, वैद शंकर सिंह गढ़दीवाला, वैद दीपक मल्होत्रा, वैद दलजीत सिंह जी भोगपुर, वैद गुलजारी लाल भूंगा, वैद मंजीत सिंह जोरा, वैद सुखदेव सिंह भूंगा, वैद मंजीत कौर संधर अध्यक्ष महिला विंग, वैद ओंकार सिंह भोगपुर, वैद अवतार सिंह सोहलपुर, वैद लखविंदर सिंह बेदी, वैद जतिंदर सिंह गढ़दीवाला, वैद गौरव कुमार फिल्लौर आदि उपस्थित थे।