सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व प्रयोग के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई
होशियारपुर - नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग व बिक्री पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि भारत सरकार व राष्ट्रीय हरित अधिकरण दिल्ली के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की सेनेटरी ब्रांच व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर ही सभी सिंगल यूज प्लास्टिक के सामान को जब्त कर लिया गया तथा सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार जुर्माने सहित तीन चालान किए गए।
नगर निगम आयुक्त ने शहर निवासियों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करें तथा शहर को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाने में अपना योगदान दें।