संजीव शर्मा कालू के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, निकाला रोष मार्च

पटियाला, 19 दिसंबर-पटियाला में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन युवा कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधियों का एक बड़ा समूह हाथों में तख्तियां लेकर एक निजी होटल से लेकर पासी रोड स्थित पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के घर तक रोष मार्च निकाला। मंत्री के घर के आसपास और मुख्य गेट पर नारे लिखी तख्तियां टांगी गईं।

उल्लेखनीय है कि पटियाला से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा कालू की पत्नी नेहा वार्ड नंबर 22 से नगर निगम चुनाव लड़ रही हैं। पिछले दिनों संजीव शर्मा कालू के खिलाफ त्रिपुरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे 21 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर रखा गया है। 
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और संजीव शर्मा के समर्थक, महिला विंग की नेता और हरियाणा के ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया के साथ-साथ युवा कांग्रेस नेता बरिंदर सिंह ढिल्लों, पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा, उदवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष हरनीत कौर बराड़ भी पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने संजीव शर्मा कालू को कथित झूठे मामले में फंसाने और गिरफ्तार करने और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे| 21 दिसंबर को मतदान के दिन पुलिस या शरारती तत्वों द्वारा कोई धक्के-शाही की गयी तो इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा.