किसानों ने रोकी रेलगाड़ियां, ट्रैक पर तीन घंटे तक दिया धरना
राजपुरा शंभू, 18,12,24: किसानों का संघर्ष जारी है और दोनों मंचों ने आज दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे पंजाब में रेलगाड़ियां रोकने का कार्यक्रम बनाया है। उसी के तहत शंभू बॉर्डर से सटे गांव महमदपुर में किसानों ने रेलवे लाइनों पर बैठकर प्रदर्शन किया।

आज के रेल रोको कार्यक्रम में अन्य संगठनों ने भी हिस्सा लिया और ये अन्य संगठन भी आने वाले दिनों में मोर्चे का हौसला बढ़ाएंगे।
इस बीच मोर्चे पर लगातार अपनी मौजूदगी दे रहे जगजीत सिंह लोंगोवाल ने जानकारी दी। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि डल्लेवाल साहिब के स्वास्थ्य लाभ के लिए अरदास की जा रही है। मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलके भी आया हूं। उनकी सेहत और शारीरिक हालत जरूर खराब हुई है, लेकिन उनका हौसला अभी भी बुलंद है और उन्होंने कहा कि हम इस मोर्चे को जीतकर ही दम लेंगे।