विजिलेंस ब्यूरो ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सिविल सर्जन कार्यालय के क्लर्क को गिरफ्तार किया
होशियारपुर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के तहत सिविल सर्जन कार्यालय, होशियारपुर के जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रार में तैनात क्लर्क जसविंदर सिंह को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में दर्ज विजिलेंस जांच की गहन जांच के बाद मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।
उन्होंने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की गई जांच में पता चला है कि आरोपी जसविंदर सिंह निवासी गोबिंद नगर, नजदीक फतेहगढ़ चुंगी, होशियारपुर ने 1 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2016 तक की चेकिंग अवधि के दौरान कुल 1,23,13,727 रुपए खर्च किए थे, जबकि इस अवधि के दौरान उसकी कुल आय 88,15,520 रुपए थी। इस प्रकार, उसने इस अवधि के दौरान अपनी आय से 34,98,207 रुपए अधिक खर्च किए थे। प्रवक्ता ने आगे बताया कि भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति को अवैध संपत्ति की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने के बाद उक्त क्लर्क जसविंदर सिंह के खिलाफ विजिलेंस पुलिस स्टेशन जालंधर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।