इंग्लैण्ड के सहयोग से मनाया जाएगा अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव - नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़, 15 जून - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस बार इंग्लैण्ड के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। हर वर्ष विभिन्न देशों में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर बार अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अलग-अलग देश को शामिल किया जाता है। खास बात यह है कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती कार्यक्रम में लाखों लोग पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को हरियाणा खेल विभाग, आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग के तत्वावधान में ब्रह्मसरोवर पर आयोजित राज्य स्तरीय योग मैराथन के सफल आयोजन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग पहले कांग्रेस से तंग आ चुके थे और अब आम आदमी पार्टी से तंग आ चुके हैं। इन दोनों सरकारों से तंग आकर पंजाब के लोगों ने अब कमल खिलाने का मन बना लिया है, क्योंकि दोनों पार्टियों ने पंजाब के लोगों को केवल गुलाबी तस्वीर ही दिखाई है। दोनों पार्टियों ने जनता के बारे में न सोचकर अपने विकास के बारे में सोचा है। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन की कानूनी व्यवस्था से प्रदेश की जनता भलीभांति परिचित है। अब प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि जब घटना घट जाती है तो वह मनुष्य के वश में नहीं होती। इस हादसे में हमारे जिले की एक बेटी की भी मौत हुई है, जो बहुत ही दुखद घटना है।
ऐसे समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर प्रकार की मदद के लिए खड़ी है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।