
"गढ़शंकर के मोरावली गांव में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में तीन की मौत, दो घायल"
गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव मोरावाली में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में तेजधार हथियारों व गोलियां चलने से हुई खूनी झड़प में एक गुट के तीन लोगों की मौत और दूसरे गुट का दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस अभी तक गोलियां चलने की बात को नकार रही है।
गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव मोरावाली में उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में तेजधार हथियारों व गोलियां चलने से हुई खूनी झड़प में एक गुट के तीन लोगों की मौत और दूसरे गुट का दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस अभी तक गोलियां चलने की बात को नकार रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव मोरावाली में करीब साढ़े ग्यारह बजे गुरजीत सिंह उर्फ़ गोपी पुत्र दलजीत सिंह अपने साथियों के साथ एक राजनीतिक पार्टी की रैली में जाने के लिए अपनी वाहनों में सवार होकर रवाना हुआ था। जैसे ही वह अपने मोटर बाइक पर कुछ दूर गए तो उनकी झड़प मंजीत सिंह उर्फ मनी के घर के बाहर झड़प हो गयी। जिसके बाद गुरजीत सिंह के साथियों व मंजीत सिंह उर्फ मनी की हवेली में मंजीत सिंह उर्फ मनी, सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र जगनाथ सिंह निवासी गांव मोरावाली व शरणजीत सिंह पुत्र सुखबिंदर सिंह निवासी बंगा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस झड़प में दोनों गुटों के पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें गंभीर हालत में गढ़शंकर अस्पताल पहुँचाया गया। इलाज के दौरान मंजीत सिंह उर्फ मनी, सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र जगनाथ सिंह निवासी गांव मोरावल्ली व शरणजीत सिंह पुत्र सुखबिंदर सिंह निवासी बंगा को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे गुट के गुरजीत सिंह उर्फ गोपी व दीपक सिंह की गंभीर हालत में डॉक्टरों से इलाज शुरू कर दिया।
एस. एस. पी. होशियारपुर सुरिंदर लाबां ने पत्रकार वार्ता में कहा कि घायलों गुरजीत सिंह उर्फ गोपी व दीपक सिंह का इलाज़ पुलिस कस्टडी में करवाया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने पांच शक्की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।
गुरजीत सिंह उर्फ गोपी व मंजीत सिंह उर्फ मनी पहले दोस्त थे और नशा मुक्ति केन्द्र चलाते थे| बाद में दोनों के बीच किसी बात के कारण विवाद हो गया और दोनों अलग हो गए इसी बीच दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।
डी. एस. पी. जसप्रीत सिंह ने कहा, मोरावाली में दो गुटों के झगडे में तीन युवकों की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं | एस. एस. पी. होशियारपुर की देखरेख में टीम बनाई गयी है और झगडे के कारणों के बारे में जांच पूरी होने के बाद बताया जायेगा |
