बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल कर कामकाज ठप रखा
पटियाला: आज टेक्निकल सर्विस यूनियन सर्कल पटियाला के अध्यक्ष हरजीत सिंह सेखों और सर्कल सचिव बिरेश कुमार ने एक संयुक्त बयान में बताया कि पटियाला सर्कल में टेक्निकल सर्विस यूनियन पंजाब, पावरकॉम एंड ट्रांसको, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन, पेस्को यूनियन ने पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया और कामकाज ठप रखा।

विभिन्न वक्ताओं ने इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए बिजली कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बिकर खान, दर्शन कुमार, भगवान सिंह, करमजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, बिरेश कुमार, जोगिंदर सिंह मौजी, हरजीत सिंह ने संबोधित किया। पूर्व उपाध्यक्ष विजय देव ने भी इस रैली में भाग लिया। सभी वक्ताओं ने मांग की कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार निजीकरण की नीति बंद करे, बिजली बोर्ड में ठेका कर्मचारियों की भर्ती कर उन्हें नियमित किया जाए।
बर्खास्त नेताओं को अदालती फैसले के अनुसार तुरंत बहाल किया जाए, बिजली बोर्ड में नियमों के अनुसार पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। 15वें श्रम सम्मेलन के अनुसार न्यूनतम वेतन दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। आदि मांगे मानी जाएं। पटियाला सर्कल से फोर्ट सब-डिवीजन तक 400 से अधिक बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांग की कि उपरोक्त मांगों को तुरंत लागू किया जाए।