राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति

नवांशहर - देशभर में पहली अक्टूबर को राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है जो भारत में रक्तदान आंदोलन के जनक डॉ. जेजी जॉली का जन्मदिन है। इसी संदर्भ में स्थानीय बीडीसी ब्लड सेंटर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मैडम रेखा जैन ने अपने कर कमलों से किया।

इस मौके पर उनके साथ एसके सरीन, जेएस गिद्दा, परवेश कुमार, जीएस तूर, पीआर कलहिया, राजिंदर कौर गिद्दा, डॉ. अजय बग्गा, डॉ. दयाल सरूप, मैनेजर मनमीत सिंह, मा नरिंदर सिंह भारटा, युवराज कलहिया, नरिंदरपाल तूर, मुकेश काहमा, मलकियत सिंह सरोआ, प्रियंका कौशल, भूपिंदर सिंह लंगरोआ, अनीता कुमारी, सुनैना शर्मा, मंदाना और स्टाफ मौजूद था।
शिविर से पहले रक्तदान सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ ली गई जिसमें समिति के सदस्यों, शुभचिंतकों, स्टाफ सदस्यों और मुख्य अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नरिंदर सिंह भारटा, युवराज कल्हिया को सलाहकार मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि मैडम रेखा जैन ने संस्था को आर्थिक मदद की। संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।