
पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ओलंपिक मेडलिस्टों का सम्मान
चंडीगढ़, 9 अगस्त 2024:- पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेनू विग ने आज सुश्री मनु भाकर (अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता) और श्री सरबजोत सिंह को सम्मानित किया। दोनों ने पेरिस में आयोजित 2024 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते। कुलपति ने उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय को गर्व है कि दोनों डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ के छात्र हैं, जो कि पंजाब विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है।
चंडीगढ़, 9 अगस्त 2024:- पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेनू विग ने आज सुश्री मनु भाकर (अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता) और श्री सरबजोत सिंह को सम्मानित किया। दोनों ने पेरिस में आयोजित 2024 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीते। कुलपति ने उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय को गर्व है कि दोनों डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ के छात्र हैं, जो कि पंजाब विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। पीयू कुलपति ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं और आगामी ओलंपिक खेलों के लिए भी सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम के दौरान अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें दोनों निशानेबाजों के माता-पिता, प्रो. दलविंदर सिंह (निदेशक खेल, पीयू चंडीगढ़), डॉ. राकेश मलिक (उप निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं खेल, पीसी चंडीगढ़), प्रो. अमनेन्द्र मान (एचओडी, शारीरिक शिक्षा, डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10, चंडीगढ़) शामिल थे।
