विदेशी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा निवासी गिरफ्तार।

आगरा, 17 अप्रैल - पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आगरा किले में एक लिथुआनियाई महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हरियाणा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के मेवात निवासी मिजान के रूप में हुई है। लिथुआनियाई महिला पर्यटक बुधवार को आगरा किला घूमने गई थी, तभी मिज़ान (जो स्वयं एक पर्यटक था) ने कथित तौर पर उसे आपत्तिजनक तरीके से छुआ।

अधिकारियों के अनुसार घटना के बाद पर्यटन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने कहा, "शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच और पूछताछ के बाद हमने हरियाणा के मेवात से आए पर्यटक मिजान को गिरफ्तार कर लिया है।" अधिकारी ने बताया कि मिज़ान को अदालत में पेश किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।