कांग्रेस देश और संविधान दोनों को बचाने के लिए लड़ रही है- राजा वारिंग
लुधियाना - कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अमरेंद्र सिंह राजा वारिंग ने गिल हलके के गांव प्रतापसिंहवाला में इंद्रजीत सिंह बराड़, कुलदीप सिंह खंगुरा सरपंच बरनहारा, नरिंदर सिंह पूर्व सरपंच तलवाड़ा आदि के नेतृत्व में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लड़ रही है देश और संविधान दोनों को बचाने के लिए.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने अब तक के कार्यकाल में एक नया स्कूल, एक नई सड़क, एक अस्पताल तो दूर की बात है, कोई नई धर्मशाला ही बनाई हुई दिखा दें . राजा वारिंग ने कहा कि पंजाबवासियों का टैक्स से इकट्ठा किया गया पैसा दूसरे राज्यों में खर्च किया जा रहा है। इस मौके पर भारी भीड़ ने हाथ उठाकर विश्वास जताया कि प्रत्याशी राजा वारिंग बड़ी बढ़त से जीतेंगे. इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, मेजर सिंह मुल्लापुर प्रधान लुधियाना ग्रामीण, मनजीत सिंह हंबड़ा, मलकीत सिंह प्रताप सिंह वाला और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बादशाह सिंह दयोल, बलवीर सिंह बाड़ेवाल मनदीप सिंह सरपंच चूहड़पुर, हरदेव सिंह लादियां, बिट्टू बग्गे, संतोख सिंह बोपा राय प्रताप सिंह वाला, मास्टर सुरिंदर सिंह छिंदा, जसविंदर सिंह बिट्टू अनमोल प्रॉपर्टी धरमिंदर सिंह गोरखा, भाई बाला नगरी गुरप्रीत सिंह गोगी, बलवीर सिंह बड़ैच, आसमानी शर्मा महासचिव, सतीश कुमार, दीप अरोड़ा, कीर्तन सिंह, मंजीत सिंह सिंघपुरा, नायब सिंह, लवजीत सिंह, अनुराग, दविंदर सिंह सैनी, मानव शर्मा, प्रिंस, सोम आदि मौजूद रहे।