होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों तथा सीएचसी बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल कुमार की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनेवाल में विश्व डायबिटीज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को डायबिटीज (शुगर) बीमारी के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बताया कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने खानपान में मीठे का सेवन सीमित रखने तथा समय-समय पर ब्लड शुगर की जांच करवाने की अपील भी की।
साथ ही लोगों को बीमारी के शुरुआती लक्षणों के प्रति सतर्क रहने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर सीएचसी बीनेवाल के स्टाफ सदस्य डॉ. गुरप्रताप सिंह, डॉ. सन्नी चौधरी, डॉ. पलवी, स्टाफ नर्स राजवीर कौर व सुनीता रानी, फार्मेसी अधिकारी नम्रता व प्रीति, रेडियोग्राफर राज रानी, धर्मिंदर सिंह, रोशन लाल, परमजीत सिंह, जसविंदर कुमार और बलजीत सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
