नवांशहर (देस राज बाली)- रेड क्रॉस नशा पीड़ितों के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्र नवांशहर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी (लड़कियां) स्कूल, गांव नौरा (नवांशहर) में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत जागरूकता कैंप लगाया गया। इस कैंप की अध्यक्षता राविका ढिल्लों (प्रिंसिपल) ने की।

इस मौके पर श्री चमन सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने विद्यार्थियों को रेड क्रॉस संस्था के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी कि यह संस्था इंसानियत को बचाने का यत्न करती है। रेड क्रॉस द्वारा नशे से पीड़ित नौजवानों का इलाज किया जाता है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान द्वारा शुरू किए "तंबाकू मुक्त यूथ अभियान" को मुख्य रखते हुए कहा कि यह अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। ताकि लोगों में तंबाकू के उपयोग को बंद किया जाए, तंबाकू के उपयोग से होने वाली भयानक बीमारियों के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके, ताकि लोग इसका उपयोग करना बंद करें। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन चाहे सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या चबाने वाला तंबाकू हो, शरीर के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक और जानलेवा है। तंबाकू से फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, गले और जीभ का कैंसर होने का गंभीर खतरा होता है। चबाने वाला तंबाकू सीधे मुंह के सेलों को नुकसान पहुंचा कर जख्म पैदा करता है जो बाद में कैंसर का रूप ले लेते हैं। तंबाकू का उपयोग ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है और दिल के दौरे का खतरा कई गुना बढ़ा देता है।

अंत में श्रीमती कमलजीत कौर, काउंसलर ने केंद्र के कामों के बारे में जानकारी दी और कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे का आदी है, वह अपनी इच्छा अनुसार एक महीना सेंटर में दाखिल हो कर मुफ्त इलाज करवा सकता है। उन्होंने तंबाकू और नशे न करने के लिए प्रण दिलवाया।

इस मौके पर श्री बलदेव सिंह सिद्धू (कैंपस मैनेजर) ने अपने विचार पेश किए और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की अपील की। इस मौके पर श्रीमती राविका ढिल्लों (प्रिंसिपल) ने रेड क्रॉस टीम का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि स्कूल में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार लगवाते रहेंगे। इस मौके पर परवेश कुमार, स्कूल स्टाफ मेंबर जसवीर चंद, संदीप सिंह, बलविंदर सिंह और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।