हरोली/ऊना, 22 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु नानक देव महाराज जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा केवल सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया तथा श्री गुरु नानक देव महाराज जी की वाणी, विचारधारा और जीवन से जोड़ने का संदेश दिया।
बाबा केवल सिंह जी ने बताया कि श्री गुरु नानक देव महाराज जी ने वर्ष 1469 ईस्वी में राय भोई की तलवंडी, ननकाना साहिब में प्रकाश धारण किया था। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच, अंधविश्वास और जाति प्रथा जैसी कुरीतियों का खंडन करते हुए मानवता को एकजुट रहने तथा 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' का संदेश दिया।
इस अवसर पर बाबा नरेश सिंह जी ने संगत से गुरु घर की कार सेवा में सहयोग देने की अपील की। बाबा सुरजन सिंह जी, जत्था खोजकीपुर की ओर से भी कीर्तन की हाजिरी भरी गई। बाबा सुखदेव सिंह जी और कैशियर हरभजन सिंह जी ने संगत को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ब्रह्मलीन संत बाबा सुखदेव सिंह खोजकीपुर वालों के परिवार ने भी गुरु घर पहुंचकर अपनी हाजिरी लगवाई।
इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा नरेश सिंह, कैशियर हरभजन सिंह, सतपाल सिंह, सेवादार हरमन सिंह, विशाल सिंह, जतिन सिंह, गगनदीप सिंह, साहिल कुमार, सतीश सिंह, भाई बलजिंदर सिंह भरोली, भाई दीपक सिंह, कुलविंदर सिंह और डिंपल सिंह उपस्थित रहे।
