फरीदकोट, 6 अक्तूबर (शिवनाथ):- शेख फरीद प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब फरीदकोट की बैठक स्थानीय आनंदियाना गौशाला फरीदकोट में आयोजित की गई। पिछले दिनों शेख फरीद प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब फरीदकोट का चुनाव स्थानीय दाना मंडी फरीदकोट में बांसल की आढ़त (जगबाणी कार्यालय) पर हुआ था, जिसमें सर्वसम्मति से के.पी. सिंह सरां को प्रेस क्लब का प्रधान, शिवनाथ दरदी को महासचिव और दीपु सिंगला को क्लब का कैशियर चुना गया था। बैठक से संबंधित सभी अधिकार नवगठित प्रधान के.पी. सिंह सरां को दिए गए थे। इसी संबंध में स्थानीय आनंदियाना गौशाला फरीदकोट में के.पी. सिंह सरां की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित कर बाकी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।

इसमें एडवोकेट रकेश भुटेजा, पत्र प्रेरक दैनिक सवेरा को प्रेस क्लब का संरक्षक, गौतम बांसल, पत्र प्रेरक जगबाणी ग्रुप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरविंदर सिंह धनौआ, पत्र प्रेरक चढ़दी कला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्म परवाना, पत्र प्रेरक फास्ट मीडिया को उपाध्यक्ष, नायब राज, संपादक फरीदकोट न्यूज चैनल-04 को उपाध्यक्ष, प्रदीप चावला, विशेष प्रतिनिधि जगबाणी ग्रुप को मुख्य सलाहकार, रवि बांसल, पत्र प्रेरक जगबाणी ग्रुप को संयुक्त सचिव, पंडित प्रमोद (आईमा मीडिया) को पीआरओ तथा प्रतीक सेठी, पत्र प्रेरक वंदे भारत को संयुक्त पीआरओ के पद से नवाजा गया।

अंत में वरिष्ठ सदस्य नायब राज ने प्रधान के.पी. सिंह सरां और जनरल सचिव शिवनाथ दरदी का लड्डुओं से मुंह मीठा करवाया तथा सभी को लड्डू वितरित किए गए। के.पी. सिंह सरां ने बताया कि दशहरा/दिवाली के पवित्र त्योहार से पहले प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य सदस्यों को शामिल करने के बारे में विचार किया जाएगा और क्लब का संविधान तैयार किया जाएगा।

शेख फरीद प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब फरीदकोट का यह चुनाव 31 दिसंबर 2027 तक किया गया है। सरां ने सभी सम्मानित सदस्यों से अपील की कि वे बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचने की कृपा करें।