अंबाला, 9 अक्तूबर (आर. सिंह):- भारत विकास परिषद की महर्षि दयानंद शाखा, अंबाला शहर ने संरक्षक प्रदीप गोयल, सह-संरक्षक दीपक राय आनंद और विवेक गुप्ता तथा अध्यक्ष चमन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर की घास मंडी स्थित श्री राधे लाल गीता विद्या मंदिर में “चेतना के स्वर” पुस्तक में शामिल हिंदी और संस्कृत गीतों के गायन पर आधारित शाखा-स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। गुरु नीरजा चौरसिया, डॉ. मनजीत कौर और पुनीत कौर ने निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनका स्वागत पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट करके किया गया।
प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों को नियमों की जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता में एस.ए. जैन विजय वल्लभ स्कूल की टीम ने पहला स्थान, एस.ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी राकेश मक्कड़ ने बताया कि पहला स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के दौरान शाखा सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना, सांस्कृतिक समन्वयक मनोज गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल और राकेश जिंदल, महिला प्रमुख मंजू अग्रवाल, परियोजना प्रमुख प्रियंका अग्रवाल तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे। शाखा ने प्रतियोगिता आयोजित करने में सहयोग के लिए स्कूल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा और प्रबंध समिति का धन्यवाद किया।
