ममदोट, 26 अक्टूबर (गुरमेज सिंह):- पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ग्रामीण विकास कार्यों के तहत हलका विधायक रजनीश कुमार दइया के नेतृत्व में ममदोट ब्लॉक के गांव रुहेला हाजी में ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत गांव की गलियों और ढाणियों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करने का काम शुरू करवाया गया है।

गांव की सरपंच प्रवीण बाला के पति बलविंदर सिंह (लड्डू) ने बताया कि हलका विधायक के सहयोग से गांव में विभिन्न विकास परियोजनाएं तैयार की गई हैं। पहले चरण में गलियों और सड़कों को इंटरलॉकिंग टाइलें लगाकर पक्का किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांव में विकास कार्य पूरे जोर-शोर से करवाए जा रहे हैं।

इस मौके पर बलविंदर सिंह लड्डू, ब्लॉक समिति सदस्य हरमेल सिंह, जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह, मक्खन सिंह आदि उपस्थित थे।