चंडीगढ़:- तर्कशील सोसाइटी पंजाब (रजि.) की इकाई चंडीगढ़ की मीटिंग चंडीगढ़ जोन मुखी अजीत परदेशी जी की प्रधानगी में संपन्न हुई, जिसमें कुछ अहम मुद्दों पर गहराई से विचार चर्चा की गई।
चंडीगढ़ इकाई के मीडिया इंचार्ज प्रेम सिंह ने प्रेस के नाम बयान जारी करते हुए बताया कि साथी अवतार सिंह जो कि इकाई मुखी के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे पर उन्होंने निजी कारणों करके मुखी पद से इस्तीफा दे दिया जो कि मीटिंग में स्वीकार कर लिया गया पर वह इकाई में मेंबर के तौर पर काम करते रहेंगे। उनकी जगह राज कुमार भटनागर को सर्व-सम्मति से नया कार्यकारी इकाई मुखी बनाया गया। राज कुमार लंबे समय से तर्कशील लहर से जुड़े हुए हैं और अपनी प्रगतिशील और वैज्ञानिक सोच के कारण लोगों को जागृत कर रहे हैं।
मीटिंग में परदेशी जी के विशेष तौर पर शामिल होने के अलावा साथी जोगा सिंह, भजन दास, कृष्ण राही, दलबीर सिंह, गुरदास अटवाल, ज्ञान चंद, जसवीर सिंह, राज कुमार भटनागर और ओम प्रकाश बंसल हाजिर थे। आखिर में इकाई द्वारा परदेशी जी का धन्यवाद किया गया।
