होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित जन्मस्थान कुटिया ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह जी में वार्षिक बरसी समागम 20 और 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह समागम कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी के नेतृत्व में तथा समूह संगतों के सहयोग से प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कुटिया के मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी ने समूह संगतों की उपस्थिति में बरसी समागम का पोस्टर जारी किया। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक धार्मिक समागम ब्रह्मलीन 108 संत बाबा दलेल सिंह जी की 27वीं वार्षिक बरसी, संत सतनाम जी के वार्षिक समागम और ब्रह्मलीन संत बाबा जगदेव सिंह मोनी जी की 17वीं वार्षिक बरसी को समर्पित होगा। ये समागम 20 और 21 नवंबर को बड़ी श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाए जाएंगे।

पोस्टर जारी करते हुए महापुरुषों ने समूह संगतों से अपील की कि वे इस समागम में बड़ी संख्या में शामिल होकर महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करें।