खरड़, 14 नवंबर (दविंदर कौर):- आम आदमी पार्टी द्वारा खरड़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद परमिंदर सिंह गोल्डी ने शहर में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज खरड़ के राम मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने शहर में पैदल यात्रा कर लोगों से संपर्क किया। पैदल यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर गोल्डी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें खरड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाकर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव में जीत हासिल कर यह सीट पार्टी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद थे।
