गढ़शंकर (हरि कृष्ण गंगड़):- सरकार के निर्देशों के अनुसार सरकारी एलीमेंट्री स्कूल (लड़कियां), गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल प्रमुख बलबीर कौर और स्कूल स्टाफ ने अभिभावकों को सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। तस्वीर में विद्यार्थियों के अभिभावक और अध्यापक दिखाई दे रहे हैं। नीचे दी गई तस्वीर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में प्रिंसिपल हरि कृष्ण को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।