श्री अमृतसर, 20 नवंबर- (आर. सिंह)- बॉलीवुड अदाकार राज कुंद्रा द्वारा बनाई जा रही फिल्म के प्रमोशन के चलते एक समारोह के दौरान उनके द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के साथ मुलाकात के दिए गए हवाले के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि सिंह साहिब द्वारा उन्हें फिल्म संबंधी कोई अनुमति नहीं दी गई।


सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज स. बगीचा सिंह ने कहा कि बीते समय राज कुंद्रा जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज से मिलने के लिए सचिवालय में जरूर आए थे और उन्होंने अपने द्वारा बनाई जा रही फिल्म संबंधी विचार रखे थे। उन्होंने कहा इस मुलाकात के दौरान सिंह साहिब ने राज कुंद्रा की बात ध्यान से सुनी और उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब से फिल्मों संबंधी तिथि 28 दिसंबर 2025 को हुए पांच सिंह साहिबान के आदेश नं: अ:त/242 की कॉपी दी गई थी, जिसमें स्पष्ट दर्ज है कि सिख गुरु साहिबान, उनके पारिवारिक सदस्यों, पुरातन सिख योद्धाओं/शहीदों, सिख संस्कारों की नकलें करके, सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर बनती फिल्में/एनिमेशन फिल्में और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो नहीं बनाई जा सकतीं। मौजूदा तकनीक के समय सिख पहचान, परम्पराओं, सिद्धांत और फिलसफे को बड़ी चुनौतियां हैं, जिसके मद्देनजर पुरातन परम्पराओं, साखी परम्परा, गुरुद्वारा साहिबान और सिख संस्थाओं के माध्यम से पारम्परिक प्रचार प्रसार को कायम रखना और प्रफुल्लित करना अति जरूरी है। राज कुंद्रा को शिरोमणि कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी के फिल्मों संबंधी पिछले मते भी दिए गए थे ताकि वे इन्हें ध्यान में रखें।


स. बगीचा सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ अनधिकृत खातों से यह बात प्रचारित की जा रही है कि जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने राज कुंद्रा को फिल्म संबंधी अनुमति दी है जो कि बिल्कुल गलत और गुमराह करने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसी सोशल मीडिया पोस्टों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।