होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:- कस्बा सैला के निवासी परविंदर सिंह राणा और रीटा राणा ने अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए और भगवान का शुक्राना अदा करने के लिए अपने निवास स्थान पर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी कोटला कलां, ऊना वालों का आशीर्वाद लेने हेतु धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह कार्यक्रम 25 नवंबर को होगा, जिसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी आसपास के क्षेत्र की संगतों को प्रवचनों और कीर्तन से निहाल करेंगे।

परविंदर सिंह राणा ने बताया कि इस अवसर पर संगतों के लिए भंडारा और प्रसाद भी निरंतर वितरित किया जाएगा।