करनाल, 6 नवंबर (वालिया):- भारत विकास परिषद (कृष्ण शाखा) की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया मेहता ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने शुभकामना संदेश में श्रीमती सोनिया मेहता ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से यह पावन पर्व हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने भारत विकास परिषद के 'संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण' के मूल मंत्र का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस पर्व को आपसी भाईचारे, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक वर्ग खुशियों में शामिल होगा, तभी दीपावली की सार्थकता सिद्ध होगी।