साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 9 अक्तूबर:- डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा अभिभावक-अध्यापक मिलन समारोहों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस, डेराबस्सी; सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, लालड़ू; और पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, लोहगढ़ में अभिभावकों, अध्यापकों और विद्यार्थियों से बातचीत की।

बैठकों के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रदर्शन और समग्र प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें तथा अध्यापकों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और अध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर अभिभावकों को बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के व्यवहार, संगति और गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

विधायक ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित बनाने, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, स्कूलों और अभिभावकों का संयुक्त योगदान आवश्यक है।