होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों से होते हुए भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा के होशियारपुर पहुंचने पर विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। सिटी सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान विधायक जिंपा ने भगवान वाल्मीकि जी के पावन स्वरूप के समक्ष नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की और पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को याद करते हुए लोगों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारे, समानता, सद्भावना और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

पूजा-अर्चना के बाद विधायक जिंपा ने भगवान वाल्मीकि जी के जयकारों की गूंज के बीच शोभायात्रा को भगवान वाल्मीकि तीर्थ, अमृतसर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विधायक जिंपा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में प्रेम, सद्भावना और समानता को बढ़ावा दिया जा सकता है। भगवान वाल्मीकि जी का संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर मेयर प्रवीण सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिंदर कुमार, सुदर्शन धीर, जसपाल सुमन, प्रमोद शर्मा, अजय वर्मा, भजन सिंह, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष करणजोत आदिया, मनोज कैनेडी, बृज मट्टू, विक्रमजीत, बंटी, जय गोपाल, बलराम भट्टी, हीरा लाल, देव कुमार, लेख राज मट्टू, अमरजीत गिल, सनी लाहौरिया, कैलाश, प्रदीप, अमित गिल, आशु, सुभाष हंस, अशोक हंस, पवन, हरविलास, लक्की तेजी, विक्की, शुभ और किरण कुमार भी उपस्थित थे।