होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने मानवता मंदिर स्कूल का दौरा कर स्कूल के बच्चों, अध्यापकों एवं संस्था के कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान विधायक ने स्कूल के बच्चों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनसे बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाते हुए मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर पालन-पोषण, शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करने चाहिए।
विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने स्कूल के अध्यापकों और संस्था के कर्मचारियों से भी बातचीत की तथा उनके द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, विशेष संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों का समर्पण, मेहनत और मानवीय दृष्टिकोण बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने में अहम योगदान देता है।
उन्होंने सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवाएं प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियां, नई उमंग और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
