संतोषगढ़/ऊना, 22 नवंबर (राजवीर चोपड़ा):- महर्षि वाल्मीकि सभा संतोषगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कृष्ण साईं को चेयरमैन तथा प्रिंस को सभा का प्रधान चुना गया है। नई कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई कार्यकारिणी में गौरव को वरिष्ठ उपप्रधान, विशाल आदिवाल को उपप्रधान, प्रवेश कुमार को महासचिव, परमजीत सिंह कल्याण को सचिव, मुकेश कुमार को संयुक्त सचिव, दीपक आदिवाल को कोषाध्यक्ष तथा विजय आदिवाल को सह कोषाध्यक्ष एवं कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंगू राम को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मंदिर के मुख्य सेवादार एवं मुख्य सलाहकार के रूप में विनोद आदिवाल और सुरिंदर कुमार आदिवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारी सदस्यों में राजन, रितिक, रिशु, हर्ष, अम्बर, संजीव कुमार, बिल्लु, गगन, पंकज, कार्तिक, पंकज, शिव कुमार आदि को शामिल किया गया है।
समाज की एकता और विकास रहेगी प्राथमिकता
नई कार्यकारिणी से समाज के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सामाजिक एकता, भाईचारे, युवाओं की भागीदारी और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही महर्षि वाल्मीकि सभा के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को नई दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलने तथा सौंपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
