ऊना, 1 अक्तूबर:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम विकासखंड ऊना के चड़तगढ़ और हरोली विकास खंड के कुँगडत में आयोजित हुए। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने दी। उन्होंने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है।

इस कड़ी में पहला कार्यक्रम वृद्धाश्रम चड़तगढ़ में उप मुख्य विधिक सहायता बचाव अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं, दूसरा कार्यक्रम विकास खंड हरोली के कुंगड़त में जागृति इकाई द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता नीरज कुमार एवं अवतार कौर और पैरा विधिक स्वयंसेवी ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, कल्याणकारी प्रावधानों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया।