हरोली/ऊना, 14 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विभिन्न शहरों में कीर्तन दरबार और ड्रोन शो आयोजित किए जा रहे हैं। आदमपुर में आयोजित ड्रोन शो के दौरान तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी के जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का समापन श्री गुरु रविदास महाराज जी की आरती के साथ हुआ।

इस अवसर पर पूरा पंडाल श्री गुरु रविदास महाराज जी की आरती के भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी द्वारा सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य सलाहकार श्री दीपक बाली जी दिन-रात मेहनत करके इन कार्यक्रमों को सफल बना रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर हलका इंचार्ज पवन कुमार टीनू जी ने संगत को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, भाई बलजिंदर सिंह, भाई दीपक सिंह, सतपाल सिंह और प्रीतम सिंह उपस्थित थे।