मुंबई/महाराष्ट्र:- भारतीय शेयर बाजार में आज, 29 अक्टूबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में राहत की उम्मीद के चलते दोपहर के कारोबारी सत्र में बाजार में जोरदार खरीदारी हुई। निचले स्तरों से हुई इस भारी खरीदारी ने सेंसेक्स को दिन के निचले स्तर से करीब 950 अंक ऊपर पहुंचने में मदद की, जिससे निवेशकों को फायदा हुआ।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सेंसेक्स 905.01 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,151.04 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 26 शेयरों में तेजी रही, जबकि केवल चार शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, निफ्टी 50 भी 237.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत बढ़कर 22,936.75 के स्तर पर बंद हुआ। करीब 2,335 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, 1,611 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते रहे, जबकि 152 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
