टाहलीवाल/ऊना, 23 नवंबर:- मॉड्यूलस कॉस्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोंदपुर जयचंद में सोमवार को वन स्टॉप एनजीओ और सहयोग एनजीओ की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 172 लोगों की एचआईवी, वीडीआरएल और मधुमेह संबंधी जांच की गई। शिविर में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वाहन के माध्यम से भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार, औषधि विशेषज्ञ रुचि, परियोजना प्रबंधक मुनीश राणा और प्लान इंडिया की केंद्र प्रबंधक रीना शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंपनी के मानव संसाधन विभाग के कमल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
वन स्टॉप एनजीओ की ओर से आयोजित इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांच सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।
