चंडीगढ़, 7 नवंबर:- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आज यहां जारी एक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रोशनी का त्योहार दीपावली बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। प्रेम, सद्भाव, शांति और खुशहाली का संदेश देने के साथ-साथ यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना की भावना को भी मजबूत करता है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासी इस त्योहार को खुशी और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से केवल ग्रीन पटाखों का उपयोग करने तथा अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण से बचने का आग्रह किया। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को त्योहार की बधाई दी और मिठाइयां वितरित कीं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भावीकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री मोहित हांडा और स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
