नवांशहर, 15 नवंबर (जतिंदर पाल सिंह क्लेर):- भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती ताकत का सबसे बड़ा प्रमाण शनिवार को पटियाला में देखने को मिला, जहां पार्टी की ओर से आयोजित विशाल सदस्यता समारोह में हजारों लोगों ने भाजपा की नीतियों और राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस ऐतिहासिक समारोह में काठगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और संगठनात्मक शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने सभी को प्रभावित किया और पटियाला में भाजपा के सदस्यता अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला।

इस विशाल समारोह को सफल बनाने में काठगढ़ क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों हरदीप चौधरी दोभाली मंड और कुलदीप चौधरी दोभाली मंड के अथक प्रयासों और मेहनत ने अहम भूमिका निभाई। दिन-रात की मेहनत, गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क और युवाओं को साथ जोड़ने की उनकी रणनीति सफल रही। उनके नेतृत्व में पटियाला में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह देखने को मिला। हरदीप चौधरी और कुलदीप चौधरी के अथक प्रयासों से पटियाला में हजारों लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए, जिसे बलाचौर के युवाओं द्वारा रचा गया इतिहास माना जा रहा है।

इस अवसर पर बरवाला, पंचकूला की मार्केट कमेटी के चेयरमैन देसराज पोसवाल और चौधरी रवि भुंबला, सूरापुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समारोह में शामिल होकर भाजपा परिवार में आए नए साथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पटियाला पहुंचना रहा। उनके पहुंचने पर फूलों और जोशीले नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरा पंडाल ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। समारोह में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के भारी उत्साह ने पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर सभी ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा से जुड़कर पंजाब में पार्टी का संगठन और मजबूत होगा। काठगढ़ के युवाओं द्वारा पटियाला में दिखाई गई यह एकजुटता, मेहनत और उत्साह भाजपा के बढ़ते जनाधार का शानदार उदाहरण है, जो आने वाले समय में पंजाब की राजनीति में नए बदलाव का संकेत दे रहा है।