एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 7 नवंबर, 2026:- पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव सरदार हरचंद सिंह बरस्ट ने सभी को दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है।
दीवाली का त्योहार पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने ग्वालियर किले से 52 राजाओं को रिहा करवाया था। उन्होंने कामना की कि दीवाली सभी के जीवन में खुशियां और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने सभी से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रीन दीवाली मनाने की अपील भी की।
