हांसी (दिनकर गावड़ी):- जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आगामी 14 नवंबर को हांसी में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा करेंगे। बैठक प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय, हांसी में होगी।
यह जानकारी देते हुए सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि उपायुक्त राहुल नरवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों एवं मामलों का पूरा रिकॉर्ड साथ लेकर आएं, ताकि जन-परिवाद समिति के समक्ष रखे जाने वाले मामलों पर प्रभावी ढंग से विचार-विमर्श किया जा सके।
बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों की सुनवाई की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से मामलों की स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
