हांसी (दिनकर गावड़ी):- स्थानीय सेंट ज्ञानेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं एवं जूनियर विंग के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विनय जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।
खेल प्रतियोगिताओं के विजेता इस प्रकार रहे: 200 मीटर दौड़ – सुमन; अगल-बगल दौड़ – भतेरी एवं मीना; तंबोला – प्रिया; म्यूजिकल चेयर – बाला; स्टॉप द म्यूजिक – नीना; एक टांग की दौड़ – सूरज; थ्री बैलून रेस – ज्योति; रस्सी कूद – गीता।
विद्यालय के प्राचार्य सतीश वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन अभिभावकों और विद्यालय के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करता है तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाता है।
मुख्य अतिथि विनय जैन ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर विद्यालय के समर्पित शिक्षक वर्ग ने मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, सभी छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
