खरड़, 22 नवंबर:- गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी सिंह सभा, सनी एन्क्लेव, खरड़ की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को समर्पित भव्य नगर कीर्तन सजाया गया। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की रहनुमाई और पांच प्यारों की अगुवाई में शहर से होकर गुजरा। इस दौरान संगत ने वाहेगुरु का जाप करते हुए श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
नगर कीर्तन में कलगीधर अखाड़ा, श्री फतेहगढ़ साहिब की गतका टीम ने अपने जौहर दिखाए। विभिन्न स्थानों पर संगत की ओर से लड्डू, चाय और ब्रेड पकौड़ों के लंगर लगाए गए तथा स्वागत द्वार सजाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अमरीक सिंह हैप्पी तथा अकाली नेता रजनी कपूर और गिरीश कपूर ने सनी एन्क्लेव गेट पर पांच प्यारों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य सेवादार राजिंदर सिंह बब्बू, प्रेम सिंह मलोआ, भगवंत सिंह, मलकीत सिंह, अरविंदर पाल सिंह, मुकंद सिंह, राजिंदर सिंह खर्बंदा और सुखविंदर सिंह खालसा सहित अन्य संगत भी उपस्थित थी।
